Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, फ्लैट पर मिला शव

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, फ्लैट पर मिला शव मशहूर रेडियो जॉकी और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुवार (26 दिसंबर) को अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। 'जम्मू की धड़कन' के नाम से मशहूर 25 वर्षीय सिमरन की मौत ने उनके प्रशंसकों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिमरन का शव गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कमरे के अंदर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सिमरन का शव उनके कमरे में मिला। शुरुआती जांच में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन घटना की जांच अभी जारी है। पुलिस को शव के पास से किसी भी तरह का कोई नोट नहीं मिला है। दरवाजा अंदर से बंद था और जब खिड़की से देखा गया, तो सिमरन मर चुकी थी। उनके साथ रहने वाले दोस्त ने सबसे पहले घटना की सूचना पुलिस को दी।

Tags :

जरूरी खबरें