Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: उपाध्याय को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई 

Aditi News Team

Mon, Jul 1, 2024
उपाध्याय को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई  गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मिढवानी (देवरी) के शासकीय उ मा विद्यालय में सहायक शिक्षक शिवहरि उपाध्याय को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा शाल, श्रीफल एवं विभिन्न उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर छात्र छात्राओं ने किया। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि मिढवानी ग्राम में हमेशा से ही स्कूलों का संचालन बेहतर ढंग से हुआ है। श्री उपाध्याय जी ने भी हमेशा बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य किये। संस्था प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने कहा कि शासकीय सेवा में सेवानिवृति प्रक्रिया का हिस्सा है जिससे सभी को गुजरना होता है। कार्यक्रम को राजेन्द्र ढिमोले सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी राजपूत एवं अंत मे आभार प्रदर्शन विनोद दुबे ने किया। कार्यक्रम में राजेश पटैल, लवकुश शर्मा, काशीराम वर्मा, प्राचार्य आनंद चौकसे, मोहन मुरारी दुबे, वेणीशंकर पटैल, धर्मेंद्र वर्मा, बीएसी योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा, पवन राजौरिया , सीएसी बनवारीलाल नागवंशी, शेख जाफर खान, सिराज अहमद सिद्दिकी, मधुसूदन पटैल, प्रशांत पटैल,सुरेन्द्र पटैल, लालजी कपाड़िया, प्रतिभा मौर्य, बबीता ठाकुर सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें