Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: नरसिंहपुर,मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए पांच उद्यमियों का चयन

Aditi News Team

Wed, Dec 11, 2024
मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए पांच उद्यमियों का चयन नरसिंहपुर। कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले के अनुमोदन उपरांत जिले में विकासखंड स्‍तर पर स्‍थापित की गई मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए पॉच युवा उद्यमियों का चयन किया गया है। उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि इन नव निर्मित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए अर्हताधारक संस्थाओं एवं युवा उ‌द्यमियों से कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा गठित परीक्षण समिति से प्राप्‍त आवेदनों के परीक्षण व अनुमोदन उपरांत प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए जिले के युवा उ‌द्यमियों का चयन किया गया। विकासखंड सांईखेड़ा के लिए निरंजन वार्ड गाडरवारा के श्री राहुल कुशवाहा, विकासखंड करेली के लिए धनारे कॉलोनी के श्री शुभम सिंह पटैल, विकासखंड चीचली के लिए चिरहकलां गाडरवारा के श्री रामजी गुर्जर, विकासखंड चांवरपाठा के लिए धनौरा पोस्ट देतपोन सांईखेड़ा के श्री पारस पटेल और विकासखंड गोटेगांव के लिए ग्राम पिपरिया पोस्ट इमलिया गाडरवारा के श्री मुकेश कौरव को नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के लिए चयन किया गया है। इसके अलावा सुभाष वार्ड नरसिंहपुर की सुश्री निदा हुसैन, बोहानी के श्री सौरभ चौकसे, ग्राम- ईश्‍वरपुर पोस्ट काचरकोना तेन्‍दूखेड़ा के श्री धर्मेंद्र पटेल, विवेकानंद वार्ड गाडरवारा के श्री शुभम वर्मा और ग्राम सुनहेटी पोस्ट भौंरा तहसील तेन्‍दूखेड़ा के श्री ऋषभ उदेनिया को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।   उल्लेखनीय है कि जिले में विकासखंड स्‍तर पर पॉच नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालायें स्‍थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए किसान कल्‍याण तथा कृषि विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

Tags :

जरूरी खबरें