Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन आज देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी आज हमारे बीच में नहीं रहे, उन्होंने कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की।ऑक्सफ़ोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली।अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर रहे संयुक्त राष्ट्र में काम किया।योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे रिज़र्व बैंक के गवर्नर भी रहे।देश के वित्त मन्त्री रहकर देश को सबसे कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला।देश के 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और इसी दौरान देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया।मनमोहन सिंह वो व्यक्ति हैं जिनका मूल्यांकन सिर्फ़ समय ही कर सकता है। ऐसे लोग महानता के उस शीर्ष पर होते हैं जहां बहुत कम लोग ही पहुँच पाते हैं।उन्होंने अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Tags :

जरूरी खबरें