Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: गाडरवारा,शिक्षक का ग्राम वासियों ने पैर धुलाकर किया आत्मीय सम्मान 

Aditi News Team

Mon, Jan 27, 2025
शिक्षक का ग्राम वासियों ने पैर धुलाकर किया आत्मीय सम्मान  गाडरवारा । साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पाली की प्राथमिक शाला के शिक्षक उसे समय भाव विभोर हो गए जब स्कूल पहुंचकर गणतंत्र दिवस के अवसर ग्राम वासियों ने शिक्षक बृजेश कुमार श्रीवास का आत्मीयता के साथ पैर धुलाकर सम्मान किया । गौरतलब हो शिक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहज सरल स्वभाव के साथ अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करते है । समय पर स्कूल पहुंचकर बच्चों को परिवार की भांति समझते हैं और बच्चों को बेहतर स्कूली शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान पर भी फोकस करते हैं । बच्चों के पालको के बीच पहुंचकर शिक्षा का महत्व बताते हुए उनसे आग्रह करते हैं कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल पहुंचाओ और घर में भी उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें । उनकी इस उत्कृष्ट सेवा को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम वासियों ने पैर धुलाकर उनका सम्मान किया । शिक्षक बृजेश कुमार श्रीवास का बच्चों के प्रति प्रेम लगन और मेहनत ने पाली प्राथमिक शाला के बच्चो को जिला एवं राज्य स्तर पर परीक्षाओं में चयनित होने का अवसर प्राप्त हुआ यह प्राथमिक शाला पाली के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सिराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि कर्म क्षेत्र में इस तरह का सम्मान होना सबसे बड़ा सम्मान है । शिक्षक बृजेश श्रीवास के सम्मानित होने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतुल्य इंदुरखिया, महेश अधरुज, नागेंद्र त्रिपाठी, मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया, मधुसूदन पटेल, राजेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, योगेंद्र झरिया, विजय बेशर्म ,सुमित यादव ,दीपक गुप्ता, पोहोप सिंह पटेल, प्रशांत पटेल आदि शिक्षकों ने अपनी बधाइयां दी है ।

Tags :

जरूरी खबरें