Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल

शहर में बार-बार बदल रहे स्पीड ब्रेकरों पर उठे सवाल

: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी के लिए किया अवलोकन  जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी द्वय ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी के लिए किया अवलोकन  जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी द्वय ने दिए आवश्यक निर्देश  गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बाबा टोला एवं शासकीय माध्यमिक शाला गरधा का जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर से एपीसी आनंद शर्मा एवं मनीष चौकसे द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी की दृष्टि से अवलोकन किया गया एवं जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किए गए। अवलोकन के दौरान उन्होंने गरधा मे 6 वी के विद्यार्थियों को गणित विषय के कठिन बिंदुओं को सरल अवधारणाओं के साथ समझाया। इसके अलावा मॉक टेस्ट के दौरान आये कठिन प्रश्नों को सरलतम तरीके हल कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक शाला बोदरी का भी अवलोकन किया गया था। विदित हो कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 4 दिसंबर को चयनित शालाओं मे होना हे इस वजह से उसकी तैयारियां जोर पकड़ती जा रही है। इस अवसर पर बीएसी पवन राजोरिया, सीएसी प्रदीप मालवीय, अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी सहित शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें