Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: गाडरवारा,मार्च 2024 में सेवानिवृत कर्मचारी को आज दिनांक तक पेंशन का भुगतान न मिलने सेवानिवृत शिक्षक परेशान

Aditi News Team

Fri, Jul 12, 2024
गाडरवारा,मार्च 2024 में सेवानिवृत कर्मचारी को आज दिनांक तक पेंशन का भुगतान न मिलने सेवानिवृत शिक्षक परेशान गाडरवारा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी टी आई से सेवानिवृत हुए उच्च श्रेणी शिक्षक गोविंद प्रसाद कोरी दिनांक 28 मार्च 2024 को सेवानिवृत हुए जिनकी पेंशन स्वीकृत का आदेश 26 जून 2024 को प्राप्त हुआ। परंतु 3 माह बीत जाने के बाद भी अब तक सेवा निवृत शिक्षक को पेंशन, ग्रेच्युटी,अर्जित अवकाश कुछ भी देय नहीं हुआ है जिसके चलते उनको अपने परिवार के भरण पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि विकासखंड कार्यालय एवं जिला पेंशन कार्यालय द्वारा अनावश्यक रूप से विलंब कर उन्हें परेशान किया जा रहा है जिसके चलते उनकी पेंशन अभी तक नहीं बन पाई है। खबर के माध्यम से उन्होंने शासन प्रशासन एव जिम्मेदार अधिकारिियों से मांग की है कि शीघ्र उनकी पेंशन बनाई जाए जिससे कि उनके परिवार का पालन पोषण सही तरीके से हो सके ।

Tags :

जरूरी खबरें