Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: गाडरवारा,वोकेशनल छात्रो ने किया औद्योगिक भ्रमण 

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
वोकेशनल छात्रो ने किया औद्योगिक भ्रमण  गाडरवारा। बीते दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय के ईटी एवं आईटी ट्रेड के 9 वी और 11 वी के विद्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय की समुग्र शिक्षा नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना अन्तर्गत शासकीय आईटीआई गाडरवारा का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में इन विद्यार्थियों को केन्द्र में संचालित आईटी, ईटी ट्रेड के विषय में जानकारी दी गई। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी संध्या सोनी एवं रुपेश पवार हारा उपस्थित सभी व्यवसायिक छात्रो को केंद्र में संचालित ट्रेड से सम्बन्धित समस्त जानकारी, लैव का भ्रमण सहित विभिन्न एप्लीकेशन पर जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण में व्यवसायिक शिक्षक अखिल सोनी, आकाश भिलावे तथा विद्यालय शिक्षक रंजीत सराठे, मोहन सिंह कुम्हरे तथा शिवम साहू का सहयोग रहा | उल्लेखनीय है कि यह औधोगिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्राचार्य एस. के. मिक्षा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें