Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: गाडरवारा,बम्हौरीकलाँ शतप्रतिशत उपस्थिति वाले तीन विद्यार्थियों का पालकों के साथ प्रार्थना सभा में तिलक एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया

Aditi News Team

Tue, Oct 22, 2024
गाडरवारा।आज शासकीय उ मा विद्यालय बम्हौरीकलाँ (कक्षा 6-8)के शतप्रतिशत उपस्थिति वाले तीन विद्यार्थियों कु मीना अहिरवार पिताश्री भूरेलाल अहिरवार, कु निकिता मेहरा पिताश्री गिरजा मेहरा, कु पुष्पा गूजर पिताश्री तेजराम गूजर को बच्चों के साथ पालकों को आज प्रार्थना सभा में तिलक एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। बालिकाओं को पेन एवं टिफिन वाक्स प्रदान किये गये इस अवसर पर शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने को कहा तथा जिस प्रकार इन पालकों का सम्मान हुआ है आप सब भी ऐसे ही स्कूल आये जिससे आपका एवं सबका एवं आपके माता पिता का सम्मान हो एवं आप पढाई करके श्रेष्ठ नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें, इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती मनोरमा कोरी नारायण तिवारी, चन्द्रभान गूजर उपस्थिति थे, शाला परिवार द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह ऐसे विद्यार्थी एवं पालकों का सम्मान किया जायेगा जिनकी शत प्रतिशत उपस्थिति रहती है।

Tags :

जरूरी खबरें