Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में गाडरवारा अनुभाग में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Jan 28, 2025
पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में गाडरवारा अनुभाग में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन गाडरवारा।जिला नरसिंहपुर की संवेदनशील पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में जमीन संबंधी,धोखाधड़ी संबंधी एवं लोन फाइनेंस संबंधी शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतों के शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत आज दिनांक 28/01/2025 को सुबह 11 बजे से थाना गाडरवारा परिसर में एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें अनुभाग गाडरवारा के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्र के शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर उपस्थित हुए । एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक,थाना प्रभारी चीचली उप निरीक्षक संग्राम सिंह,थाना प्रभारी साईखेड़ा उप निरीक्षक प्रकाश पाठक,चौकी प्रभारी सिहोरा उप निरीक्षक अभयराज सिंह ठाकुर,चौकी सालीचौका से सहायक उप निरीक्षक विजय पटेल के द्वारा शिविर में उपस्थित शिकायतकर्ताओं को सुना जाकर उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का परीक्षण कर शिकायतो का निराकरण किया गया । साथ ही जिन शिकायतों में दस्तावेजों की कमी के कारण अग्रिम जाँच आवश्यक है,उन्हें जाँच में लिया गया है । जिनका शीघ्र निराकरण किया जायेगा । आमजनों की शिकायतों के निवारण हेतु शिविर प्रत्येक माह आयोजित किये जायेंगे ।

Tags :

जरूरी खबरें