Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: थाना हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, अवैध हथियार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 चायना चाकू, 3 तलवार जप्त

Aditi News Team

Thu, Oct 10, 2024
थाना हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, अवैध हथियार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 चायना चाकू, 3 तलवार जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिह (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों, आदतन गुंडा बदमाश की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 5 आरोपियों को 2 चायना चाकू एवं 3 तलवार सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज ने बताया कि आज दिनॉक 9-10-24 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान गेट नम्बर के पास तथा न्यू आनंद नगर एवं टेढ़ीनीम दरगाह के पास तथा रविदास नगर काली मंदिर के पास दबिश देतेे हुये दिलशाद उम्र 31 वर्ष निवासी जाकिर होटल के बाजू में 6 नम्बर गली हनुमानताल एवं शानि उर्फ आदिल खान उम्र 27 वर्ष निवासी मक्कानगर गली नम्बर 2 हनुमानताल बताये, को 1-1 चाईना चाकू के साथ तथा शमशाद अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी गाजीनगर रद्दी चौकी गोहलपुर एवं अफसर खान उर्फ गोलू उम्र 30 वर्ष निवासी धोबी मोहल्ला बरियातले गोहलपुर तथा अमजद खान उम्र 30 वर्ष निवासी मक्कानगर गली नम्बर 1 हनुमानताल को 1-1 तलवार सहित रंगे हाथ पकड़ा गया पॉचों आरोपियों से 2 चाकू एवं 3 तलवार जप्त करते हुये सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना हनुमानताल में पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक सचिन वर्मा, प्रधान आरक्षक शारदा मिश्रा, सुग्रीव तिवारी, चंद्रभान सिंह, जनार्दन सिंह, महेन्द्र बिष्ट, आरक्षक हुलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें