Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: परिवार की खुशहाली ली के लिए, धरती पर हरियाली जरूरी- जैन महिला मिलन आचार्य श्री का 58 वॉ मुनि दीक्षा दिवस मनाया किला परिसर में रोपें नारियल के पौधे 

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
रिपोर्टर संजय जैन  परिवार की खुशहाली ली के लिए, धरती पर हरियाली जरूरी- जैन महिला मिलन आचार्य श्री का 58 वॉ मुनि दीक्षा दिवस मनाया किला परिसर में रोपें नारियल के पौधे  हटा दमोह आज जब पर्यावरण असंतुलन के कारण सारी ऋतुऐ प्रभावित हो रही है, प्राकृतिक आपदाएं आ रही है, विभिन्न प्रकार की बीमारियां अब घरों में प्रवेश कर रही है तो ऐसे में हर मानव का प्रथम धर्म, कर्तव्य बनाता है कि हमनें जो प्रकृति से ग्रहण किया है उसे ब्याज सहित चुकायें। हमारें परिवार की खुशहाली के लिए जरूरी है कि हम इस वसुंधरा को हरा भरा रखे, परिवार का हर सदस्य प्रतिवर्ष कम से कम पांच पांच वृक्ष लगायें एवं दस साल तक उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ले। यह बात आज स्थानीय रंग महल किला परिसर में नारियल के पौधे रोपित करते हुए नगर की जैन मिलन महिला की सदस्य कल्पना, वंदना, प्रियंका, शोभना मीनू जैन ने कही। पौध रोपण का आयोजन आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के 58 वॉं मुनि दीक्षा दिवस पर शिक्षाविद् मनोज जैन, राजेश, संजय के परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर अध्यक्ष विवेक जैन एडवोकेट, विपुल जैन, अभिषेक जैन डुमडुम, नीलेष जैन ने भी पौधे रोपित किये एवं अभियान को ओर भी आगे बढाने की बात कही । आचार्य श्री के मुनि दीक्षा दिवस पर नगर के सभी जैन मंदिरों में आचार्य श्री का पूजन, विधान एवं अभिषेक भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

Tags :

जरूरी खबरें