Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: गाडरवारा सिविल न्यायालय में 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Jun 21, 2025
सिविल न्यायालय गाडरवारा में 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री अखिलेश शुक्ला, के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीमति संतोषी वासनिक द्वितीय जिला न्यायाधीश गाडरवारा तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के मार्गदर्शन में प्रातः 07:00 बजे सिविल न्यायालय परिसर, गाडरवारा में "अंतराष्ट्रीय योग दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण ने सामूहिक रूप से पतंजलि योग पीठ योग प्रशिक्षिका सुश्री रानी हरदेनिया के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया ।   कार्यक्रम में न्यायाधीश महोदय ने योग के महत्व को बताते हुये योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल देते हुए कहा कि योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है एवं इस कार्यक्रम का उददेश्य लोगो को योग, व्यायाम एवं प्रणायाम से जोडना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों द्वारा योग अपनाने की शपथ ली ।   उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौड, चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्री पंकज जायसवाल, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री आर०पी० अहिरवार श्री अजय सिंह यादव जे०एम०एफ०सी०, श्री यश शर्मा एवं अधिवक्ता संघ से श्री अहमद खॉ, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव नाजीर, श्री नवीन दुबे, श्री अतुल राय, श्रीमति शिखा सोनी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम, श्री रामकृष्ण राजपूत, श्री अखिलेश सोनी, श्री देवीसिंह अहिरवार एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण ने सुश्री रानी हरदेनिया योग प्रशिक्षिका के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन का अभ्यास किया।

Tags :

जरूरी खबरें