Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना तहत आवेदन आमंत्रित इंटर्न को मिलेगी 5 हजार रुपये की मासिक सहायता अंतिम तारीख़ अब 15 नवम्बर 

Aditi News Team

Wed, Nov 13, 2024
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना तहत आवेदन आमंत्रित इंटर्न को मिलेगी 5 हजार रुपये की मासिक सहायता अंतिम तारीख़ अब 15 नवम्बर  ज़िले के सभी शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई में पंजीयन प्रक्रिया जारी  प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पहले यह तिथि 10 नवम्बर थी जो अब बढ़कर 15 नवम्बर हो गई है।पीएम इंटर्नशिप योजना में 21 से 24 वर्ष के बीच आयु के युवा जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे नहीं हैं। जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल, हायर सेकन्डेरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक किया है वो आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के पूरे 12 महीने की अवधि मे इन्टर्न को पांच हजार रुपये मासिक सहायता भी दी जाएगी। साथ मे बीमा कवर भी रहेगा इस योजना में पंजीयन करने हेतु कारपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल (www.pminternship.mca.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।   भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत की शीर्ष 500 कंपनियों मे देश के युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 12 महीने तक विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसरों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल में कार्य करने तथा संबंधित स्किल सीखने का अनुभव मिलेगा इन शीर्ष कंपनियों की सूची पीएम इंटर्नशिप योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज ज़िले के सभी शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई में पंजीयन प्रक्रिया जारी है।इच्छुक युवा समस्त दस्तावेजों जैसे बैंक पासबुक, आधार कार्ड ई-केवायसी के साथ, आधार कार्ड में दर्ज मोबाईल नंबर, मार्कशीट, ई-मेल आईडी एवं डीजी लॉकर आईडी के साथ शिविर में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Tags :

जरूरी खबरें