Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: पत्रकार अभय हिन्दुस्तानी की भूख हडताल शुरू

Aditi News Team

Fri, Jan 3, 2025
पत्रकार अभय हिन्दुस्तानी की भूख हडताल शुरू नरसिंहपुर- पुलिस विभाग पत्रकार को धमकी देने वालों के नंबरों की अब तक GDR क्यों नहीं निकाल पाई है बड़ा सवाल जबकि दोनों नंबरों की लोकेशन मिल चुकी थी? पत्रकारों के विषय में जिला प्रशासन क्या कर रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस करे पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर पत्रकारों का अनिश्चित कालीन धरना नरसिंहपुर- पत्रकारों को आये दिन खबरें प्रकाशित करने को लेकर धमकियाँ हमले हो रहे हैं जिन पर शासन प्रशासन को ज्ञापन भी दिये जा चुके हैं। जिन पर पुलिस द्वारा जो भी कार्यवाही की है सार्वजनिक की जाये. धमकी देने वाले दोनों नंबरों की CDR निकाली जाये बताई जाये कि धमकी देने वाले नरसिंहपुर में या किन लोगों से जुड़े हैं धमकी देने वालों का उद्देश्य क्या है? पत्रकार अभय बानगात्री (हिन्दुस्तानी) के समर्थन में पत्रकार संगठनों द्वारा उच्च अधिकारियों को कई ज्ञापन भी दिये जा चुके हैं इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया है। दिनांक 02 जनवरी से पत्रकारों द्वारा अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है और अब भूख हड़ताल शुरू हो गई है यह भूख हड़ताल क्रमिक होगी जिसमें 3 जनवरी को पत्रकार अभय बानगात्री भूख हड़ताल पर हैं शासन से मांग है कि प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये एवं पत्रकार को धमकी देने वालों के नंबरों की GDR निकाली जाये तथा उनका धमकी देने का उद्देश्य क्या था उनके पीछे कौन लोग हैं जनता के बीच पूरा खुलासा किया जायें ।

Tags :

जरूरी खबरें