Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर,पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट मिले 

Aditi News Team

Fri, Jul 12, 2024
पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट मिले  नरसिंहपुर । जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश नरसिंहपुर इकाई ने  उदय प्रताप सिंह परिवहन व शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों को टोल नाकों एवम बसों में छूट प्रदान करने की मांग की है।जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी संजय पचौरी, जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी,सचिव गीत गोविंद पटेल,संजय श्रीवास्तव,अंकित नेमा,भूपेंद्र कौरव,प्रदीप शर्मा,दीपक शर्मा,रामकुमार विश्वकर्मा ,राधे साहू,आदि ने आपने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को शासन के द्वारा कुछ छूट प्राप्त हो इस हेतु निम्नाकिंत बिंदुओं पर सुविधाये प्राप्त होने की और आपसे हम पत्रकार साथी आग्रह करते है । प्रदेश में संचालित किये जाने वाले टोल नाको पर छूट प्रदान किया जाये। प्रदेश में संचालित की जाने वाले यात्री बसो में पत्रकार एव पत्रकार के परिवारों को यात्रा करने पर किराये में छूट दी जाए ।पत्रकार के परिवार के पुत्र पुत्रियों को शिक्षा से वंचित न होना पड़े इस हेतु शिक्षा के लिये निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाये।आपसे आग्रह है कि आप इन बिंदु को ध्यान में रखते हुये पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सार्थक निर्णय करेगे ऐसी अपेक्षा करते l

Tags :

जरूरी खबरें