Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

: करेली पुलिस की अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही, 40 पाव अंग्रेजी शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
नरसिंहपुर,थाना करेली पुलिस की अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही, 40 पाव अंग्रेजी शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली पुलिस की अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही, 40 पाव अंग्रेजी शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार :- दिनांक 29.12.2024 को रात्रि में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति यात्री प्रतिक्षालय के पास ग्राम नारगी में अवैध रूप से शराब लेकर खडा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना करेली पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी अशोक पिता विनोद कहार उम्र 25 साल निवासी इमलिया बघेरा को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली गयी जिस पर उसके पास से एक बोरी में 40 पाव गोवा अंग्रेजी शराब मिलने पर उसके विरूद्ध थाना करेली में अपराध क्रमांक 1092/2024 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना करेली से सउनि शिशुपाल चौधरी, प्र.आरक्षक शिवकुमार आरक्षक सचिन की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें