Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष सर्चिंग अभियान

Aditi News Team

Thu, Mar 13, 2025
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष सर्चिंग अभियान। जगह-जगह लगाए गए चैक पोस्ट, डॉग स्क्वाड द्वारा की जा रही संवेदनशील स्थानों की सर्चिंग। शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर की जावेगी कठोर कार्यवाही। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्र, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, हाटल ढाबा आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की डॉग स्क्वाड द्वारा सर्चिंग की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा जगह-जगह चैक पोस्ट लगाकर बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही है। आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :- फ्लैग मार्च एवं सर्चिंग अभियान का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें :- पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की जाती है कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ त्यौहार को मनाए। त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें