Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: कुंडलपुर,भगवान अभिनंदननाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव कुंडलपुर में 13 मई को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sun, May 12, 2024
भगवान अभिनंदननाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव कुंडलपुर में 13 मई को मनाया जाएगा कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान श्री अभिनंदन नाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 13 मई को पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान , पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की पूजन होगी ।मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे । मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी । सांयकाल आचार्य भक्ति, भक्तांमर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

Tags :

जरूरी खबरें