Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: करेली नगर पालिका के हृदय स्थल राम मंदिर में किए गए कार्यों की जांच की कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Mon, Nov 25, 2024
आयुक्त सनातन राम मंदिर समिति करेली, कलेक्टर नरसिंहपुर को मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला करेली नगर पालिका के हृदय स्थल राम मंदिर करेली में आपके मार्गदर्शन एवं निर्देशन में होने वाले देखरेख कार्यों को किया जा रहा है जिसपर निम्नलिखित बिन्दुओं पर जांच कर कार्रवाई करने संबंधी ज्ञापन सौंपा । श्री तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका करेली के राम मंदिर करेली का इतिहासिक मंदिर है इस मंदिर में जो भूमि या जमीन दानदाताओं के द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर दान दी गई थी उस उद्देश्य को लेकर क्या जमीन में इन उद्देश्य को पूर्ति की जा रही है। इन निम्नांकित बिन्दुओं पर सुक्ष्मता से जाॅच कर कार्यवाही की जावें। पिछले 10 वर्षों में राम मंदिर करेली में धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठनों के द्वारा जो भी संस्थाओं के द्वारा कार्य किए गए हैं उनकी ऑडिट रिपोर्ट की जांच की जाए और यह समाजिक संस्थायें पंजीकृत है कि नहीं इसकी भी जांच की जाए। राम मंदिर करेली में होने वाले आयोजनों में जो भी शासकीय कर्मचारी और पदाधिकारी है और उनकी संपत्ति की जांच की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कर्मचारीओं के द्वारा किन-किन कार्यों में सहभागिता करते आ रहे है। धार्मिक सामाजिक कार्य में शासकीय कर्मचारीओं ने नियमों के तहत कार्य करते है कि नहीं। पूर्व में उनके द्वारा किये गये, कार्यो की भी सुक्ष्मता से जाॅच हो, जिले के स्थाई निवासी हैं इनको शासकीय कार्य करने के अलावा अन्य कार्यों में सहभागिता रह सकती है कि नहीं इसकी भी सूक्ष्मता से जांच की जाए।राम मंदिर करेली में जो भी शासकीय कर्मचारी हैं या इनके परिवार के सदस्य शासकीय नोकरी कार्य कर रहे है तो इनके द्वारा शासकीय भवनों का उपयोग रहवास के लिए किया जा रहा है, इस पर भी सूक्ष्मता से जाॅच की जाए और कार्यवाही की जाए।शासकीय भवनों को खाली कराकर निराश्रित नागरिकों को दिया जाये जो पात्र व्यक्ति है। राम मंदिर करेली में होने वाले आयोजनों को लेकर जो भी कार्य किये गये है उनका नियमानुसार निविदायें जारी की गई है या नहीं इसकी भी सुक्ष्मता से जाॅच की जावें। ज्ञापन की प्रतिलिपि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली। मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय म.प्र. शासन भोपाल।अध्यक्ष सचिव महोदय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद भोपाल। अध्यक्ष सचिव महोदय जी मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड नईदिल्ली।

Tags :

जरूरी खबरें