Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: गो अभयारण्य में मासिक सत्संग 25 जून अमावस्या को

Aditi News Team

Mon, Jun 23, 2025
गो अभयारण्य में मासिक सत्संग 25 जून अमावस्या को सुसनेर/23 जून, मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक परम श्रद्धेय गोऋषि पूज्य स्वामी दत्ताशरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य सालरिया में हर माह होने वाले मासिक सत्संग के तहत आगामी 25 जून 2025,बुधवार अमावस्या के पुण्य पर्व पर प्रातः 10 बजे से ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से गो महिमा कथा एवं उसके बाद मैनपुर निवासी सरस्वती शिशु मंदिर ननोरा के प्रधानाचार्य रोडू सिंह जी के परिवार की और से गोव्रती महा प्रसादी रहेगी, जिसमें आप अपने ईष्ट मित्रों एवं परिवार के साथ सादर आमंत्रित है । मासिक सत्संग से पूर्व गो अभयारण्य संचालन मंडल की बैठक का आयोजन भी होगा , संचालन समिति की बैठक में मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव एवं मध्यप्रदेश के गोपालन मंत्री लखन जी पटेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री आवास पर हुए प्रदेश के गो पालक सम्मेलन में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य को आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया(गोसेवा) के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार प्रस्ताव सहित गो अभयारण्य के बहु आयामी विकास के लिए प्रस्ताव लेकर उनका क्रियान्वय करने के निर्णय लिए जाएंगे ।

Tags :

जरूरी खबरें