Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर शहर में चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मौके पर 50 से अधिक नमूनों की जांच जांच के लिए 16 नमूने प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये

Aditi News Team

Wed, Oct 16, 2024
नरसिंहपुर शहर में चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मौके पर 50 से अधिक नमूनों की जांच जांच के लिए 16 नमूने प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये नरसिंहपुर । आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में नरसिंहपुर शहर में स्थित दुग्ध डेयरी एवं मावा विक्रेताओं का जांच अभियान जबलपुर संभाग द्वारा प्रदाय चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान दूध में यूरिया, स्टार्च, डिटजेंट, फेट, एसएनएफ आदि की मौके पर जांच की गई। मावा, पनीर, दही एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के 50 से अधिक नमूनों की मौके पर जांच की गई। संदेहास्पद दुग्ध उत्पादों की विस्तृत जांच के लिए 16 नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेपाल भेजे गये। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ विक्रय करने व संग्रह करने के निर्देश दिये। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें