Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: गणतंत्र दिवस पर हुआ गरिमामय आयोजन

Aditi News Team

Mon, Jan 27, 2025
गणतंत्र दिवस पर हुआ गरिमामय आयोजन नरसिंहपुर। 26 जनवरी को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर के मार्गदर्शक पं. मैथिलीशरण तिवारी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि गणतंत्र दिवस को भारतीय नगरिकों को संवैधानिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। देशवासियों से देश के प्रति अपने कत्र्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक, निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आवाहन किया। इससे पूर्व प्रातः 07ः30 बजे पं. तिवारी ने ध्वजारोहण करते हुए एन.सी.सी. दल की सलामी ली। 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि एवं संस्था परिवार ने अपनी विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शैक्षणोत्तर उपलब्ध्यिों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य डाॅ. गर्ग ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय के चेयरमेन इंजी. रूद्रेश तिवारी जी की ओर से भी समस्त महाविद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा समुधुर गायन एवं सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। परेड में प्रथम पुरूस्कार - महाविद्यालय में संचालित एन.सी.सी. कम्पनी के छात्र दल को अण्डर आॅफीसर हर्ष सेन के नेतृत्व में जिला गणतंत्र दिवस समारोह परेड में प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आराधना दुबे एवं आभार एन.सी.सी. अधिकारी मेजर डाॅ. पराग नेमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डाॅ. एस.एन.राव, श्रीमती अनीता रघुवंशी, डाॅ. दीपिका शर्मा, महेश पाठक, लेफ्टि. जितेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, जी.डी. उमरे, आई.टी. आॅफीसर अमित राज सोनी एवं प्रसून नेमा, एन.एस.एस. अधिकारी अरविन्द कुशवाहा एवं समस्त स्टाॅफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें