Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: गाडरवारा,नपा अध्यक्ष ने ली राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं से जुडी बैठक 

Aditi News Team

Sat, Nov 2, 2024
नपा अध्यक्ष ने ली राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं से जुडी बैठक  गाडरवारा। नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने शनिवार को शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा पहुंचकर 68 वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया एवं विभिन्न समितियों से जुड़े कर्मचारियों की बैठक ली। उल्लेखनीय है कि 17 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग में राज्य स्तरीय 68 वीं शालेय कबड्डी प्रतियोगिता 3 नवम्बर को प्रारंभ होगी जो 6 नवम्बर तक आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर व जबलपुर संभाग के खिलाड़ी और ऑफीशियल्स भाग लेंगे।नपा अध्यक्ष श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों के रूकने के लिए आवास,भोजन, मंच संचालन, कबड्डी बालक/ बालिका निर्णायक समिति, मैस स्थल सुरक्षा व यातायात व्यवस्था, परिवहन सहित प्रतियोगिता से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गाडरवारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बड़ा आयोजन है। इसमें प्रदेश के सभी संभागों से खिलाड़ी, कोच, मैनेजर सहभागिता करेंगे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिल जुलकर- आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करें, उत्कृष्ट व्यवस्थायें सुनिश्चित करें और अच्छी तरह से यह प्रतियोगिता सम्पन्न करायें। इस अवसर पर तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम ने भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बीईओ प्रतुल इंदुरख्या, नीलम मरावी, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक सहित, अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। विदित हो कि इस प्रतियोगिता मे प्रदेश के समस्त संभागों से स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय विभाग के अनेक छात्र छात्राएँ सहभागिता करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें