Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर पत्रकारों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

Aditi News Team

Thu, Jan 2, 2025
पत्रकार अभय हिन्दुस्तानी की कल से भूख हडताल शुरू नरसिंहपुर- पुलिस विभाग पत्रकार को धमकी देने वालों के नंबरों की अब तक GDR क्यों नहीं निकाल पाई है बड़ा सवाल जबकि दोनों नंबरों की लोकेशन मिल चुकी थी? पत्रकारों के विषय में जिला प्रशासन क्या कर रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस करे पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर पत्रकारों का अनिश्चित कालीन धरना नरसिंहपुर- पत्रकारों को आये दिन खबरें प्रकाशित करने को लेकर धमकियाँ हमले हो रहे हैं जिन पर शासन प्रशासन को ज्ञापन भी दिये जा चुके हैं। जिन पर पुलिस द्वारा जो भी कार्यवाही की है सार्वजनिक की जाये.धमकी देने वाले दोनों नंबरों की CDR निकाली जाये बताई जाये कि धमकी देने वाले नरसिंहपुर में या किन लोगों से जुड़े हैं धमकी देने वालों का उद्देश्य क्या है? पत्रकार अभय बानगात्री (हिन्दुस्तानी) के समर्थन में पत्रकार संगठनों द्वारा उच्च अधिकारियों को कई ज्ञापन भी दिये जा चुके हैं इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया है। दिनांक 02 जनवरी से पत्रकारों द्वारा अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है,शासन से मांग है कि प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये एवं पत्रकार को धमकी देने वालों के नंबरों की GDR निकाली जाये तथा उनका धमकी देने का उद्देश्य क्या था उनके पीछे कौन लोग हैं जनता के बीच पूरा खुलासा किया जायें।

Tags :

जरूरी खबरें