Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

निजी स्कूलों की मनमानी पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई, अभिभावकों में आक्रोश

: नरसिंहपुर,दुकान विहीन 3 ग्राम पंचायतों के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Aditi News Team

Wed, Oct 16, 2024
दुकानविहीन 3 ग्राम पंचायतों के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर।नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड करेली में दुकान विहीन 3 ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न की जायेगी। विकासखंड करेली में दुकान वि‍हीन ग्राम पंचायत कंधरापुर, कपूरी व ग्वारीकला में नवीन उचित मूल्य दुकान आवंटित की जाना है।   इस संबंध में पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर उक्त उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थायें 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा की जायेगी। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें