Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर,गोटेगांव क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर यातायात, साईबर, महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड नाटक किए गए प्रस्तुत।

Aditi News Team

Fri, Nov 15, 2024
नरसिंहपुर,बाल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा गोटेगांव क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर यातायात, साईबर, महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड नाटक किए गए प्रस्तुत। बाल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा गोटेगांव क्षेत्र के लगभग 6 से 7 स्कूलों के लगभग 700 स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम ग्राउण्ड गोटेगांव में किया गया। कानूनी प्रावधानों, यातायात नियमों, साईबर एवं महिला, बच्चों सबंधी अपराधों के संबंध में किया गया जागरूक :- आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्कूली बच्चों को कानूनी प्रावधानों, यातायात नियमों, साईबर एवं महिला, बच्चों सबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं उनसे बचने के उपाय बताए गए। स्कूली बच्चों ने डॉयल 100 के संबंध में नुक्कड नाटक के संबंध में दी गयी प्रस्तुति :- स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम के दौरान एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से डॉयल 100 की उपयोगिता को गया है। नुक्कड सभा एवं ऑटो रैली का आयोजन :- जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों एवं देवी पंडालों में नुक्कड सभाओं का आयोजन किया जा रहा है एवं थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा क्षेत्रीय ऑटो चालकों द्वारा अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु आयोजित की गयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता :-बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों बच्चों को पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें