Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं सायबर अपराधों से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
नरसिंहपुर,जिले में सायबर अपराधों एवं नाबालिक बच्चियों के गुम एवं अपहरण होने की घटनाओं को कम करने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास, जागरूकता अभियान चलाया जाकर स्कूली बच्चों एवं छात्राओं को सायबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक। पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले मे सायबर अपराधों एवं नाबालिक बच्चियों के विरूद्ध घटित होने वाले आपराधों की रोकथाम हेतु जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा करते हुए जिले में ऐसे स्थानों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया जिन स्थानों में नाबलिक बच्चियों के गुम होने या उनका अपरहरण होने की शिकायतें अधिक प्राप्त होती रहती है। ऐसे चिन्हित स्थानों पर लगातार अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया गया है। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं सायबर अपराधों से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक :- जिला अंतर्गत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों का लगातार भ्रमण कर स्कूली बच्चों एवं छात्राओं से जनसंवाद स्थापित कर छात्राओं को गुड टच.बेड टच के संबंध में बताते हुये सतर्कता व अपराध के प्रति विरोध के लिए जागरूकता के संबंध में समझाया जा रहा है। साईबर अपराधों के संबंध में जागरूकता :-अभियान के तहत स्कूली बच्चों को साईबर फ्राड एवं अपराधों के संबंध जानकारी दी जा रही है एवं उनसे बचाव के उपाय बताए जा रहे है। ➡️ सायबर मित्र की सलाह मानियें सायबर अपराध के प्रति सजग और जानकार बनें, और सायबर अपराध से सुरक्षित रहें। सायबर अपराध की शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थानें या www.cybercrime.gov.in या साइबर क्राइम हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर 1930 पर करें। अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर नरसिंहपुर 7587610186 पर सम्पर्क करें।’ पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका एवं नरसिंहपुर पुलिस की जिले वासियों से अपील :-वर्तमान डिजीटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें फेक क्रेडिट मैसेज भेजकर धोखाधडी की जा रही है। आपसे अपील की जाती है कि आपके मोबाईल में किसी भी प्रकार से रूपयें क्रेडिट होने का मैसेज प्राप्त होता है एवं उसके बाद आपके पास किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर रूपयें वापस करने की कहता है तो पहले यह सुनिश्चित कर ले कि उक्त क्रेडिट मैसेज बैंक से ही आया है एवं आपके खाते में उक्त बताये गये रूपये क्रेडिट हुये है। इसके बाद ही आप कोई प्रतिक्रिया करें। ‘‘सजग रहे, सतर्क रहे’’ अपने आप को ठगी का शिकार होने से बचे। ‘‘नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर’’

Tags :

जरूरी खबरें