Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

: नरसिंहपुर,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त का किया हस्तांतरण जिले के एक लाख 52 हजार 144 किसानों के खाते में पहुंची 30.428 करोड़ रुपये की राशि कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह

Aditi News Team

Tue, Feb 25, 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त का किया हस्तांतरण जिले के एक लाख 52 हजार 144 किसानों के खाते में पहुंची 30.428 करोड़ रुपये की राशि कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह नरसिंहपुर।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त का हस्तांतरण किया। जिले के एक लाख 52 हजार 144 किसानों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये के मान से 30 करोड़ 42 हजार 88 हजार रुपये की राशि हस्तांतरण की। जिला एवं तहसील स्तर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त का वितरण किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया।   जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता व कृषि स्‍थाई समिति अध्‍यक्ष श्री सीताराम नामदेव की विशेष मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन व माल्यार्पण के साथ किया गया।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने यहां मौजूद किसानों को प्राकृतिक खेती करने और सभी किसानों को ई- केवायसी अनिवार्य रूप से कराने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक खेती करना हमारे लिए आवश्यक है। प्राकृतिक खेती में पशु पालन, मत्स्य पालन और कृषि सभी का आपस में संबंध होता है। उन्होंने कृषि अवशेष के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं नरवाई जलाने की प्रक्रिया को कैसे हतोत्साहित किया जाये, इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।   कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले एवं कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री नामदेव ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जैविक उत्पादक प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय से प्राप्त प्रमाण पत्र एवं अंकसूची तथा आत्मा कार्यालय द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर के कृषि, पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी व कृषि अभियांत्रिकी विषयों के चयनित सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील कृषकों को प्रदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र में औषधीय एवं खमेर का पौधा रोपा। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती, जैविक खेती ओडीओपी की प्रदर्शन भी लगाई गई।   इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्‍द्र डॉ. विशाल मेश्राम, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री गिरीज धुलेकर, तहसीलदार नरसिंहपुर श्री संजय कुमार मसराम, डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. निधि वर्मा, सहायक संचालक गन्ना डॉ. अभिषेक दुबे, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी डॉ. आरएन पटेल, अन्य अधिकारी- कर्मचारी और किसान मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें