Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की आपसे अपील हैं कि APK एप्पलीकेशन फाईल को फोन में न ही डाऊनलोड करें एवं न ही इंस्टाल करें

Aditi News Team

Tue, Aug 27, 2024
नरसिंहपुर,अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में मध्य प्रदेश पुलिस के एप का APK फाईल को शेयर किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की आपसे अपील हैं कि उक्त एप्पलीकेशन फाईल को फोन में न ही डाऊनलोड करें एवं न ही इंस्टाल करें। एडवायजरी वर्तमान में देखने में आया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में मध्य प्रदेश पुलिस के एप का APK फाईल को शेयर किया जा रहा है। उक्त एप मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा शेयर नहीं किया गया है तो आपसे अपील हैं कि उक्त एप्पलीकेशन फाईल को फोन में न ही डाऊनलोड करें एवं न ही इंस्टाल करें। सुरक्षा एवं बचाव  ▶️ सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किए गए अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करें। ▶️ केवल आधिकारिक स्रोतों से ऐप डाउनलोड करें। ▶️ दो-स्तरीय प्रमाणीकरण सक्रिय करें। ▶️ संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। ▶️ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। ▶️ मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। हेल्पलाईन नम्बर : किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर नेशनल सायबर काईम हेल्पलाईन नम्बर 1930 अथवा नरसिंहपुर सायबर काईम हेल्पलाईन नम्बर 7587610186 पर शिकायत करे। पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की जिले वासियों से अपील :- वर्तमान डिजीटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें फेक क्रेडिट मैसेज भेजकर धोखाधडी की जा रही है। आपसे अपील की जाती है कि आपके मोबाईल में किसी भी प्रकार से रूपयें क्रेडिट होने का मैसेज प्राप्त होता है एवं उसके बाद आपके पास किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर रूपयें वापस करने की कहता है तो पहले यह सुनिश्चित कर ले कि उक्त क्रेडिट मैसेज बैंक से ही आया है एवं आपके खाते में उक्त बताये गये रूपये क्रेडिट हुये है। इसके बाद ही आप कोई प्रतिक्रिया करें। ‘सजग रहे, सतर्क रहे अपने आप को ठगी का शिकार होने से बचे । "नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर’’

Tags :

जरूरी खबरें