Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: सिहोरा को अब आमजन ही जिला बना सकते है,4 फरवरी को विधायक कार्यालय घेराव में हों शामिल

Aditi News Team

Mon, Feb 3, 2025
सिहोरा को अब आमजन ही जिला बना सकते है,4 फरवरी को विधायक कार्यालय घेराव में हों शामिल हमने लगातार अवसर दिया हमारे जनप्रतिनिधियों को कि वे सिहोरा जिला के लिए आगे आए।उन्होंने हमें आश्वासन भी दिए पर धरातल पर कुछ भी होता दिखाई नहीं दे रहा है।सरकार बार बार कह रही है कि पुनर्गठन आयोग नए सिरे से क्षेत्रों की सीमाएं और नवीन जिले,संभाग निर्धारित कर रहा है।जनप्रतिनिधियों से आह्वान भी है कि वे आयोग के समक्ष अपने क्षेत्र की बात रखें। पर हमारा दुर्भाग्य कि आज आयोग को बने छै माह से अधिक हो रहे एक शब्द भी सिहोरा जिला की मांग संबंधी किसी भी राजनेता,पार्टी संगठन द्वारा आयोग के समक्ष प्रस्तुत नही किया गया।   "यह तय है कि यदि आयोग की अनुशंसा से सिहोरा जिला नही बन सका तो फिर आगे कभी न बन सकेगा और इसके लिए मात्र जून 2025 तक का ही समय है। अब "सिहोरा जिला" का लक्ष्य केवल और केवल आप हम आमजनों के सड़क पर उतरने से ही संभव है।कल 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे हम आप मिलकर सिहोरा विधायक कार्यालय का घेराव कर अपने मंसूबे सरकार तक भेजने की दिशा में आगे बढ़े।आप सभी आगे आए तो एक जबरजस्त आंदोलन,निर्णायक आंदोलन हो सकेगा जो हमे हमारा लक्ष्य दिलाएगा। तो मंगलवार चार फरवरी को दोपहर दो बजे पुराने बस स्टेंड में एकजुट होइए,हमे सिहोरा के हक के लिए सड़क पर आना ही होगा। "जय सिहोरा,जिला सिहोरा" निवेदक -लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति,सिहोरा

Tags :

जरूरी खबरें