Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: सिहोरा (बोहानी) फास्ट ट्रेन के स्टापेज हेतु सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
सिहोरा (बोहानी) फास्ट ट्रेन के स्टापेज हेतु सौंपा ज्ञापन बोहानी सिहोरा अनेक दिनों से सिहोरा एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा डीआरएम के नाम से स्थानीय रेलवे स्टेषन प्रबंधक बोहानी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से अप-डाउन की ओर जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस अथवा सुबह के समय चलने वाली इंटरसेट सिटी के स्टापेज हेतु मांग करत हुये इस अवसर पर लगभग 500-700 लोगों ने एकत्रित होकर अपनी बात रखी तथा डाउन प्लेट फार्म को ऊॅंचा करने और फुट ओव्हर ब्रिज को बनाने की मांग की गई। स्थानीय नर्मदापुरम सांसद महोदय को भी मौके पर दूरभाष के माध्यम से क्षेत्र की जनता की भावना को अवगत कराते हुये बताया कि क्षेत्र की जनता अत्याधिक आक्रोशित है , इस क्षेत्र की जनता गत 15 वर्षों से स्टेशन पर सुविधाविस्तार तथा फास्ट ट्रेनों के *सुबह से लेकर शाम तक जबलपुर तरफ कोई ट्रेन नहीं होने* स्टापेज की मांग की जा रही है लेकिन आज तक इस क्षेत्र की जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। स्थानीय स्टेशन प्रबंधक द्वारा कहा गया कि वे आपक द्वारा दिये गये *ज्ञापन* को अपने निर्धारित स्थान पर भेज देगें। इस मौके पर आस पास के गॉव के लोगों ने भी स्टेशन प्रबंधक को अपनी समस्याओं से रूबरू कराया और स्टेशन पहुंच मार्ग सड़क दुरुस्त करवाने व साफ सफाई तथा रात के समय बिजली की समुचित व्यवस्था हेतु अपनी बातें रखी। जिस पर स्टेशन प्रबंधक द्वारा आश्वाशन दिया गया कि वह एक सप्ताह के अंदर सारी व्यवस्थायें दुरूस्त करवा देगेें।

Tags :

जरूरी खबरें