Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम अधिकारी- कर्मचारियों ने स्वेच्छिक दान राशि दी

Aditi News Team

Fri, Dec 6, 2024
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम अधिकारी- कर्मचारियों ने स्वेच्छिक दान राशि दी नरसिंहपुर।देश की रक्षा एवं सुरक्षा के दौरान शहीद सैनिकों को स्मरण करने व उनके आश्रितों के प्रति सम्मान प्रकट करने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सशस्त्र सेना झंडा दिवस शुक्रवार 6 दिसम्बर को मनाया गया। विदित है कि शनिवार 7 दिसम्बर को अवकाश होने के कारण जिला प्रशासन एवं पूर्व सैनिकों की सहमति से शुक्रवार 6 दिसम्बर को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया गया। सशस्त्र झंडा दिवस पर स्वेच्छिक दान राशि भी संग्रहीत की गई। संग्रहीत की गई राशि से शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किये जाते हैं।   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री आरएस टेकाम, श्री प्रदीप कुमार तेलंग, श्री शंकर कुमार, श्री अमित कुमार, एनसीसी केडेट्स एवं पूर्व सैनिक और अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें