Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: विकासखंड स्तरीय नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के लिए युवा उद्यमियों व संस्थाओं से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Aditi News Team

Sun, Oct 13, 2024
विकासखंड स्तरीय नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के लिए युवा उद्यमियों व संस्थाओं से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर। जिले के विकासखंड स्तरीय नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला करेली, गोटेगांव, तेन्दूखेड़ा- चांवरपाठा, सांईखेड़ा एवं चीचली में प्रयोगशालाओं को संचालित करने के लिये संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा सूचना प्रकाशित की गई है। उप संचालक कृषि नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में विकासखंड स्तरीय नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में युवा उद्यमियों/ संस्थाओं द्वारा मृदा नमूना परीक्षण कराये जाने के लिये मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के आवंटन के लिए एमपी ऑनलाईन के माध्यम से प्रस्ताव/ आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। युवा उद्यमी/ कृषि संबद्ध संस्थाएं अपने आवेदन 18 अक्टूबर तक https://mpkrishi.mp.gov.in पोर्टल पर स्वयं एवं एमपी ऑनलाईन कियोस्क केन्द्र के माध्यम से आवेदन पत्र ऑनलाईन कर सकते हैं। आवेदन की संक्षिप्त सूचना विभागीय वेवसाइट https://mpkrishi.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Tags :

जरूरी खबरें