Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढ़ी अब 23 जनवरी तक होगा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढ़ी अब 23 जनवरी तक होगा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन राज्य शासन ने बारिश की वजह से नरसिंहपुर सहित प्रदेश के 31 जिलों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। इन जिलों के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से अब 23 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जायेगा। इस बारे में शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इसके पहले धान उपार्जन की अंतिम तारीख 20 जनवरी तय की गई थी। शासन द्वारा प्रदेश के जिन जिलों में धान उपार्जन की अवधि तीन दिन बढाने का निर्णय लिया गया है, उनमें जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मण्डला, डिण्डौरी, बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रायसेन, सीहोर, विदिशा, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिण्ड, सागर, दमोह एवं पन्ना जिला शामिल है। ज्ञात हो कि शासन द्वारा बारिश को देखते हुये इन जिलों में अभी तक उपार्जित की गई धान के सुरक्षित भंडारण के मद्देनजर 30 और 31 दिसम्बर तथा 1 जनवरी को धान की खरीदी को स्थगित कर दिया गया है। शासन द्वारा इन तीन दिनों के लिये किसानों द्वारा बुक किये गये स्लॉट की वैधता अवधि भी पाँच दिनों के लिये बढ़ाई गई है। इन जिलों के किसान अब 2 जनवरी से उपार्जन केंद्रों पर धान का विक्रय कर सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें