Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: थाना प्रभारी ने ली पटाखा विक्रेताओं की बैठक, दिये सुरक्षा संबन्धी आवश्यक दिशा -निर्देश,

Aditi News Team

Sat, Oct 26, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर थाना प्रभारी ने ली पटाखा विक्रेताओं की बैठक, दिये सुरक्षा संबन्धी आवश्यक दिशा -निर्देश, शाहनगर नि.प्र। प्रकाश पर्व दीपोत्सव के तहत पटाखा मार्केट में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को सुरक्षा संबन्धी इंतजाम कराने के संबंध में शाहनगर थाना प्रभारी ने समस्त पटाखा व्यवसाईयों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा - निर्देश दिये । बैठक में थाना प्रभारी ने बताया की सभी पटाखा दुकानदार अपनी दुकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करेंगे। थाना प्रभारी श्री मति अनिता कुङापे ने आगजनी से बचने के लिये सभी दुकानदार अपनी दुकान के सामने अलग अलग बाल्टी में पानी,रेत, तथा अग्निशामक यंत्र, आवश्यक रूप से रखेगें । साथ ही बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से करें ताकी किसी प्रकार का शाट शर्किट न हो सभी पटाखा दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस लेना होगा। यह अस्थाई लाइसेंस सिर्फ तत्कालिक व्यवसाय करने के लिए दिया शासन की ओर से दिया जाता है। सभी लाइसेंस धारक अपनी अपनी दुकान के सामने लाईसेंस धारी का नाम पता मोबाइल नम्बर आदि की पट्टिका लगायेंगे ।रात मे चौकीदार की व्यवस्था करेगे दुकान समयानुसार ही खोलेंगे एवं बंन्द करेंगे । साथ ही अवैधानिक तरीके से पटाखा भण्डारण पर अवैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।इस बैठक मे सभी पटाखा व्यवसाईयों सहित सदस्य मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें