Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न जिले में 27 एवं 28 नवम्बर को लगाया जायेगा विशेष कैम्प मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की अपेक्षा नरसिंहपुर।रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को सम्पन्न हुई।   बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेडा श्री शुभम यादव, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, राजनैतिक दलों से श्री अमितेन्द्र नारोलिया, श्री विनोद श्रीवास्तव, श्री गोलू राय, श्री प्रेमनारायण जाटव, श्री गिरवर सिंह टंटवाल, श्री दिनेश दुबे, श्री नबाव ठाकुर, श्री शब्बीर मंसूरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।   बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पटले ने फोटो निर्वाचक नामावली की गतिविधियों को विस्तार से बताया। बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों में मतदाता संख्या अधिकतम 1200 किये जाने तथा मतदान केन्द्र रानी अवंतीबाई एवं शंकराचार्य वार्ड में मतदाताओं का सर्वे पुन: करने, मतदाताओं को अपने निज निवास के मतदान केन्द्र में नाम दर्ज करने की बात कही। इस पर रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त ने तहसीलदार नरसिंहपुर को पुन: सर्वे कराने के निर्देश दिये। जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में जिले में दो दिवस का विशेष कैम्प आयोजित किये जाने की बात कही। इस पर संभागायुक्त ने जिले के मतदान केन्द्रों में 27 एवं 28 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने- अपने मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली के फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करें। संभागायुक्त श्री वर्मा ने सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दल की ओर से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। सभी से अधिक से अधिक निर्वाचक नामावली में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नामावली से पृथक करने में सहयोग करने की अपेक्षा की।

Tags :

जरूरी खबरें