Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त का वितरण

Aditi News Team

Sun, Feb 23, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त का वितरण

नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त का वितरण सोमवार 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त वितरण "किसान सम्मान समारोह" के रूप में मनाया जायेगा। विदित है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

      पीएम किसान सम्मान निधि सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर एवं नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, तेंदूखेड़ा व सांईखेड़ा के तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिये हैं।

      पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का प्रसारण जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर व बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जायेगा। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी। योजनांतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम के लिए नोडल अधिकारी होंगे। सभी नोडल अधिकारी संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करेंगे। हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने के लिए ई- केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें