Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंन्टिसशिप मेले का आयोजन 11 नवम्बर को नरसिंहपुर में

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंन्टिसशिप मेले का आयोजन 11 नवम्बर को नरसिंहपुर में नरसिंहपुर, 08 नवम्बर 2024. प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंन्टिसशिप मेले का आयोजन 11 नवम्बर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, केन्द्रीय जेल के सामने, न्यू बस स्टेंड के पास, स्टेशन रोड नरसिंहपुर में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। आवेदक अपना पंजीयन गूगल लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 के माध्यम से कर सकते हैं।   प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नरसिंहपुर ने बताया कि 11 नवम्बर को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंन्टिसशिप मेले में डिक्सन टेक्नोलॉजी नोएडा, वॉल्वो, आइशर भोपाल और फिएट ऑटोमोबाइल पुणे की कम्पनियां शामिल हो रही हैं। जिले में संचालित उद्योगों में भी वेकेंसी को भरने के लिए सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा। मेले में कम्पनियों द्वारा अप्रेंन्टिसशिप/ अन्य पदों पर भर्ती की जावेगी। अप्रेंन्टिसशिप मेले में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 29 वर्ष तक होनी चाहिये। आवेदक के पास 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिये। इच्छुक आवेदक निर्धारित दिनांक एवं समय पर अपने बायोडाटा एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। अप्रेंन्टिसशिप में भर्ती के लिए कंपनी के द्वारा नियम एवं शर्तें लागू होंगी। मेले में सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Tags :

जरूरी खबरें