Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। • बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

: राष्ट्रपति भवन में 'पर्पल उत्सव' का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Feb 26, 2024
राष्ट्रपति भवन में 'पर्पल उत्सव' का आयोजन आज (26 फरवरी, 2024) राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक दिवसीय 'पर्पल फेस्ट' का आयोजन किया गया है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित दिव्यांगजनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की और बातचीत की। आगंतुकों के लिए दिन के दौरान 'अपनी विकलांगताओं को जानें', 'पर्पल कैफे', 'पर्पल कैलिडोस्कोप', 'पर्पल लाइव एक्सपीरियंस जोन', 'पर्पल स्पोर्ट्स' जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। फेस्ट में 14000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित 'पर्पल फेस्ट' का उद्देश्य विभिन्न विकलांगताओं और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज के भीतर विकलांग व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेशन को बढ़ावा देना है।

Tags :

जरूरी खबरें