Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: गंदगी के बीच टोस्ट बनते पाये जाने पर चावला इंडस्ट्री का पंजीयन निलंबित

Aditi News Team

Wed, Jul 2, 2025
जबलपूर,गंदगी के बीच टोस्ट बनते पाये जाने पर चावला इंडस्ट्री का पंजीयन निलंबित खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों के बीच टोस्ट का निर्माण करते पाये जाने पर अनारो कॉम्प्लेक्स के समीप आधारताल स्थित चावला इंडस्ट्री का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा पंजीयन निलंबन अवधि में इस प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार के संचालन पर भी रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पंजीयन प्राधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे द्वारा इस टोस्ट निर्माण इकाई का आज मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। श्री दुबे ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यहॉं अत्यंत अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों के बीच टोस्ट का निर्माण होना पाया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान के खाद्य पंजीयन को निलंबित करने की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत अनुसूची-4 में वर्णित स्वच्छता संबंधी प्रावधानों तथा खाद्य पंजीयन की शर्तों का पालन करने में असफल रहने पर लोक स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुये की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिनियिम की धारा 21 के अंतर्गत पंजीयन निलंबन की अवधि के दौरान चावला इंडस्ट्री से खाद्य कारोबार का संचालन भी पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें