Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज का ससंघ कुंडलपुर से हुआ विहार,दमोह सांसद राहुल सिंह ने कुंडलपुर पहुंच कर बड़े बाबा के दर्शन किएआचार्य श्री समयसागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Aditi News Team

Sat, Jun 15, 2024
दमोह सांसद राहुलसिंह ने कुंडलपुर पहुंच कर बड़े बाबा के दर्शन किएआचार्य श्री समयसागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद कुंडलपुर दमोह । सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में नवनिर्वाचित दमोह सांसद राहुल सिंह ने कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए श्रीफल चढ़ाया ,छत्र चढ़ाया एवं आरती की नवनिर्मित सहस्त्रकूट जिनालय के भी दर्शन किए। सांसद जी ने परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा सांसद महोदय का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज का ससंघ कुंडलपुर से हुआ विहार कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य भगवन श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज, मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज, मुनि श्री निष्काम सागर जी महाराज, मुनि श्री निष्कंप सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें