Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

: सांईखेड़ा, नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
रिपोर्टर कमलेश अवधिया  मध्य प्रदेश पुलिस नरसिंहपुर द्वारा नशे के विरुद्ध जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें आज साईखेड़ा क्षेत्र के आदर्श इंग्लिश मीडियम स्कूल साईखेड़ा, हायर सेकेंडरी स्कूल बनवारी ,शासकीय उत्कृष्ट सी एम राइस स्कूल साईखेड़ा तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा नरसिंहपुर के विशेष योगदान से नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न सम्मानिय सौरव द्विवेदी जी का आगमन हुआ कार्यक्रम में परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की विचारधारा से स्कूल प्रबंधन व छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया व नशा मुक्ति का संदेश दिया और तीनों स्कूलों में नशा मुक्ति संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन नरसिंहपुर के जिले से कार्यकर्ता उपस्थित रहे जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक जय नारायण जी ब्लॉक समन्वयक राममोहन रघुवंशी जी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही और पुलिस थाना साईखेड़ा से ए एस आई विक्रम सिंह जी परमार भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वह साईखेड़ा पुलिस स्टाफ कार्यक्रम में सैकड़ो स्कूली बच्चों ने समाज में नशा मुक्ति के लिए कार्य करने के लिए अपना कार्य करने पर अपनी सहमति प्रदान की आज लगभग 800 बच्चों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें