Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: 68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एसडीएम ने ली बैठक  राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की ड्यूटी मे लगे अधिकारियो एवं कर्मचारियों को दिए निर्देश  आयोजन मे सभी के योगदान से ही मिलेगी सफलता -- कलावती ब्यारे 

Aditi News Team

Thu, Nov 14, 2024
68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एसडीएम ने ली बैठक  राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की ड्यूटी मे लगे अधिकारियो एवं कर्मचारियों को दिए निर्देश  आयोजन मे सभी के योगदान से ही मिलेगी सफलता -- कलावती ब्यारे  गाडरवारा। नगर मे 68 वी राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां सुचारु रूप से जारी हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के उल्लेखनीय प्रयासों के चलते आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता मे जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्योहार व आयोजन समिति के निर्देशन मे व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की दृष्टि से राव अनुज प्रताप सिंह भी सक्रिय रहकर भाजपा नेताओं के साथ व्यवस्थाओ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीते गुरुवार को प्रतियोगिता के संदर्भ मे स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय मे एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे ने प्रतियोगिता की विभिन्न समितियों से जुड़े अधिकारियो एवं कर्मचारियों की आवश्यक बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रतियोगिता से सबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से खिलाडी शामिल होंगे। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। खिलाड़ियों के लिए आवास, परिवहन, भोजन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं खेल प्रतियोगिता संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी जिन भी समितियों मे लगी हैं वे अपने दायित्व का निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी एवं सक्रियता से करें। इस आयोजन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी के लिए यादगार हो ऐसा कार्य हम सभी करें। बाहर से आ रहे खिलाड़ियों के प्रति हम सभी का बर्ताव बेहद अच्छा एवं सहयोगी हो। बैठक मे बीईओ प्रतुल इंदुरख्या सहित आयोजन समिति से जुड़े अधिकारियो ने भी कबड्डी प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी से पूर्ण मेहनत से जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका नेताम, आकाश दहारे, चीचली बीईओ नीलम मरावी, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक सहित प्राचार्यगण एवं कबड्डी प्रतियोगिता से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें