Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार आयोजित

Aditi News Team

Sat, Feb 22, 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं के तनाव निर्मूलन हेतु सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें परीक्षा के पूर्व छात्र-छात्राओं को स्वस्थ मस्तिष्क से परीक्षा हेतु तैयार किया जा सके। इसी क्रम में एम.आई.एम.टी कॉलेज नरसिंहपुर में मुख्य वक्ता डॉक्टर सुनील पटेल, मनोचिकित्सक, जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर द्वारा विस्तार से मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। डॉ. पटेल ने तनाव, चिंता, संवेग, भ्रम, स्वप्निल परिकल्पना, पल्पिटेशन और अत्यधिक पसीना आना आदि विषयों को समाहित करते हुए काउंसलिंग, वार्ता और उपचार आदि विषयों पर सारगर्भित उद्बोधन प्रदान किया। सामुदायिक वार्ता तथा प्रोत्साहन को छात्र-छात्राओं के अच्छे व्यक्तित्व के लिए माहिती आवश्यकता निरूपित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अंकित श्रीवास्तव, मनोचिकित्सा विभाग, जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस एन राव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मेजर डॉ. पराग नेमा सांस्कृतिक प्रभारी द्वारा किया गया। सेमिनार में श्रीमती अनीता रघुवंशी, श्रीमती आराधना दुबे एवं लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित स्टाफ मेंबर्स तथा छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें