Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर,जिला नरसिंहपुर के थाना करेली में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री बाबूराम वरकडे का दिनांक 29.10.2024 की रात्रि में सेवा के दौरान ट्रेन दुघर्टना के कारण देहांत।

Aditi News Team

Wed, Oct 30, 2024
नरसिंहपुर,जिला नरसिंहपुर के थाना करेली में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री बाबूराम वरकडे का दिनांक 29.10.2024 की रात्रि में सेवा के दौरान ट्रेन दुघर्टना के कारण देहांत। जिला नरसिंहपुर के थाना करेली में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री बाबूराम वरकडे का दिनांक 29.10.2024 की रात्रि में सेवा के दौरान ट्रेन दुघर्टना के कारण देहांत हो गया है। स्व. श्री बाबूराम वरकडे जन्म दिनांक 16.02.1969 को मंडला जिले में हुआ था। स्व. श्री वरकडे की पुलिस विभाग में नियुक्ति दिनांक 18.09.1996 को जिला मंदसौर में हुयी थी जो जिला नरसिंहपुर में स्थानांतरण पर दिनांक 13.09.2006 को पदस्थ हुये थे। स्व. श्री वरकडे द्वारा जिला नरसिंहपुर में पदस्थापना के दौरान पुलिस लाईन, थाना कोतवाली, थाना गोटेगांव एवं थाना करेली में अपनी सेवाएं दी गयी है। स्व. श्री बाबूराम वरकडे का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले मंडला में किया गया है। नरसिंहपुर पुलिस, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री बाबूराम वरकडे, को ‘‘भावपूर्ण श्रद्धांजली’’ अर्पित करती है।

Tags :

जरूरी खबरें