Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

: राज्य साइबर पुलिस मध्य प्रदेश को डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा “ कानून प्रवर्तन एजेंसी “ श्रेणी में दो अवार्ड

Aditi News Team

Sat, Dec 7, 2024

राज्य साइबर पुलिस मध्य प्रदेश को डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा “ कानून प्रवर्तन एजेंसी “ श्रेणी में दो अवार्ड

बेस्ट इंवेस्टिगेशन में देश में प्रथम स्थान, ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग में द्वितीय स्थान एडीजी मध्यप्रदेश सायबर पुलिस श्री योगेश देशमुख ने बताया कि आज दिल्ली में डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा "कानून प्रवर्तन एजेंसी" श्रेणी में मध्यप्रदेश सायबर पुलिस को बेस्ट इंवेस्टिगेशन श्रेणी में देश में प्रथम स्थान तथा ट्रेनिंग एवं कैपिसिटी बिल्डिंग में देश में द्वितीय स्थान हेतु अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।   एडीजी श्री देशमुख ने बताया कि देश की सभी लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों ने इसमें सहभागिता की थी। मध्यप्रदेश सायबर पुलिस को “साइबर कॉप ऑफ़ दी ईयर फॉर बेस्ट इन्वेस्टीगेशन’’ में देश में प्रथम स्थान मिला। इसमें राज्य साइबर की भोपाल यूनिट को एमपी साइबर की तरफ़ से निरीक्षक श्रीमती नीतू कुँसरिया को साइबर कॉप का पुरस्कार फ़र्ज़ी एपिक कार्ड , आधार कार्ड बनाने वाले क्रिमिनल रैकेट को चुनाव मतदान पूर्व बर्स्ट करने पर दिया गया।   मध्यप्रदेश को ⁠एक्सिलेंस इन ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग अवार्ड में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024में अभी तक 24प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1016 पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही इस वर्ष 1070 सायबर जागरुकता कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित कर लगभग 11लाख छात्र -छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें