Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: गाडरवारा,प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक  नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लेना ही हमारा लक्ष्य : मनोहर दुबे 

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक  नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लेना ही हमारा लक्ष्य : मनोहर दुबे  गाडरवारा। गत दिवस प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर दुबे का आगमन स्थानीय सुखदेव भवन मे हुआ। इस अवसर पर उन्होने अध्यापक संयुक्त मोर्चे की बैठक मे कहा कि मध्य प्रदेश शासन नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना करे किंतु ऐसा नहीं रहा है क्योंकि वर्तमान स्थिति में 1 जुलाई 2018 से गणना की जा रही है जो कि न्यायसंगत नहीं है। इससे प्रदेश के लाखों अध्यापकों के साथ अन्याय हुआ है। इस अन्याय के निवारण हेतु सभी साथी अब सक्रिय हो जाये एवं जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाएं। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलजुलकर प्रयास करेंगे तो हमें सफलता जरुर मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ सागर से सुरेन्द्र पाराशर भी मौजूद रहे। बैठक मे प्राचार्य जयमोहन शर्मा, नगेंद्र त्रिपाठी ,विजेंद्र कौरव, राकेश दुबे, मधुसूदन पटैल नेतराम कौरव,प्रदीप मेहरा,सुनील राजपूत,राकेश फौजदार,बलदेव खंगार,मलखान मेहरा,उमाकांत पचौरी,विश्वनाथ शर्मा,संतोष शर्मा,कमल किशोर कटारे,कृष्ण कुमार राजौरिया,प्रभात रूसिया,सुरेंद्र पटेल,लक्ष्मी कांत कौरव,कमल बचकैयां, सचिन लहरिया, प्रशांत राय, सोमनाथ मेहरा आदि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें