Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: भटेरा एवं बिछुआ हाई स्कूल में विद्यार्थियों को मिली साईकिलें 

Aditi News Team

Thu, Oct 24, 2024
भटेरा एवं बिछुआ हाई स्कूल में विद्यार्थियों को मिली साईकिलें  गाडरवारा। गत दिवस तेंदुखेड़ा विधानसभा क्षेत्र एवं साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भटेरा एवं बिछुआ के शासकीय हाई स्कूलों 9 वी के विद्यार्थियों को मप्र शासन की साईकिल वितरण योजना के तहत निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमो में बिछुआ के पात्र 54 एवं भटेरा के 35 विद्यार्थियों को विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर श्री पटैल ने कहा कि छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से सरकार अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ उन्हे मिल रहा है। स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के साथ छात्र छात्राओं का भविष्य उज्जवल बने यही सरकार की मंशा है। साइंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने कहा कि साईकिलों के मिलने के बाद स्कूल तक आवागमन में छात्र छात्राओं को सहूलियत होगी एवं वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकेंगे। विदित हो कि उक्त दोनों ग्रामों के स्कूलों में जनप्रतिनिधियो के पहुँचने पर बीईओ प्रतुल इंदुरख्या, प्राचार्य ए के गुबरेले, सतीश नाईक सहित शिक्षकों संगीता मेहरा, सतीश साहू, भागवती मेहरा ने स्वागत किया। उक्त कार्यक्रमों मे राव शैलेश सिंह,अनिल कौरव, रमाकांत शर्मा, रामकुमार पाराशर, भैया जी टेकन,भागवेंद्र पटैल, रामगोपाल गुर्जर, रजत कौरव, ठा तिलक सिंह, राजेंद्र तिवारी सहित अनेक क्षेत्रीय नेता, ग्रामवासी, शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें