Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

: गाडरवारा,परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण मे छात्र छात्राओं का किया मूल्यांकन  चयनित शालाओं के कक्षा-3, 6 और 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थी हुए शामिल 

Aditi News Team

Wed, Dec 4, 2024
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण मे छात्र छात्राओं का किया मूल्यांकन  चयनित शालाओं के कक्षा-3, 6 और 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थी हुए शामिल  गाडरवारा। बीते बुधवार को क्षेत्र की चयनित सेम्पल शालाओं में कक्षा-3, 6 और 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत मूल्यांकन किया गया। इस सर्वेक्षण हेतु चीचली विकासखंड मे 19 एवं साईंखेड़ा ब्लॉक मे 12 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों का चयन सेम्पल शालाओं के रूप मे किया गया था। चयनित सेम्पल शालाओं मे सुबह नियुक्त एफ.आई ने उपस्थित होकर उन्हें निर्धारित कक्षा से निश्चित छात्र छात्राओं का चयन कर सर्वेक्षण को पूर्ण कराया। सर्वेक्षण मे छात्र छात्राओं ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर अंकित किए। विदित हो कि सर्वे को सफल बनाने की दृष्टि से साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडो मे अलग अलग कंट्रोल रूम बनाकर उसमे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गईं थी। बुधवार को हुए सर्वेक्षण मे प्राप्त जानकारी के अनुसार चीचली ब्लॉक मे कक्षा 3 के 159, 6 के 111 एवं 9 के 178 छात्र छात्राओं सहित कुल 448 ने सहभागिता की वही साईंखेड़ा ब्लॉक मे भी निर्धारित लक्ष्य अनुरूप कुल 367 छात्र छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी मिली है। उल्लेखनीय है कि चीचली ब्लॉक मे हुए सर्वेक्षण का जिले से प्राचार्य गोविंद बड़कुर व टीम सहित बीआरसी डी के पटेल एवं बीएसी अरुण दुबे ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया वही साईंखेड़ा ब्लॉक की सेम्पल शालाओं मे भी बीईओ प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी संदीप स्थापक, बीएसी मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया ने निरीक्षण कर निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें